RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

इंदौर:मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिव्यांगों ने निकाली अनूठी तिपहिया वाहनों की रैली।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)03 मई।लोकसभा निर्वाचन 2024 में इंदौर जिले को मतदान में भी अव्वल बनाने के लिए शहर के दिव्यांगजन भी मतदान करने के प्रति जागरूकता फैला रहे है। इसके लिए आज बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने तिपहिया वाहनों (रेट्रोफिटिंग स्कूटी) के साथ एक आकर्षक रैली निकालते हुये मतदान का संदेश दिया। इनमें सभी आयु वर्ग के दिव्यांगजन शामिल हुए। स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं इंदौर शहर के स्वीप गतिविधियों के प्रभारी दिव्यांक सिंह ने रैली को हरी झण्डी दिखाई। नेहरू पार्क से प्रारंभ होकर यशवंत क्लब पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल सभी प्रतिभागी मतदान के प्रति स्वयं भी काफी उत्साहित थे। उन्होंने मतदान से जुडे़ संदेशों की तख्तियों को प्रदर्शित करते हुये पूरे उत्साह और जोश के साथ शहर के सभी नागरिकों से मतदान दिवस 13 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने का प्रभावी संदेश दिया। दिव्यांक सिंह ने दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनका उत्साह बढाया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचित्रा तिर्की सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

वैशाली: अमेरिकी संस्था ओले एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने डीएम से की मुलाकात।

rktvnews

उज्जैन: जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निराकरण।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका द्वारा संकुल साधन सेवियों पर की गई कार्रवाई का दिखा आज असर,जिला शिक्षा कार्यालय सहित सभी प्रखंड संसाधन केंद्र खुले रहे।

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

rktvnews

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों के लिए पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment