RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

हनुमानगढ़:रोडवेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,पहले दिन कुल 74 कार्मिकों का हुआ स्वास्थ्य परिक्षण।

1 से 3 मई तक आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान) 01 मई। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के सभी डिपो पर सात दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रोडवेज प्रबन्धक अंकित शर्मा ने बताया कि जिले के हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित रोडवेज डिपो पर बुधवार को तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। बुधवार को आयोजित हुए शिविर में 74 कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 31 चालक तथा 17 परिचालक शामिल है।
श्री शर्मा ने कहा कि निगम के चालक-परिचालकों के कंधों पर स्वयं के साथ-साथ बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी होती है। अतः यह बेहद जरुरी है कि वे तनाव रहित जीवनशैली को अपनाने के साथ चिकित्सकों द्वारा दी गई सलाह को माने। इस अवसर पर उन्होने वहां उपस्थित चालक-परिचालक एवं अन्य कार्मिको से फीडबेक लिया एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श को अपनाने के निर्देश दिए।
शिविर में कार्मिको के नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जॉच कर मौके पर दवाईया उपलब्ध करवाई गई। बुधवार को बीकानेर जोन में 196 कार्मिकों ने अपनी जांच करवाई।

Related posts

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

बक्सर: उत्कृष्ट कार्य के लिए बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को किया जाएगा सम्मानित।

rktvnews

सारण:तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति समुदाय में फैलायी जा रही है जागरूकता।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

rktvnews

मध्यप्रदेश:जीवन में कार्य और परिवार में संतुलन रखना जरूरी : राज्यपाल

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव।

rktvnews

Leave a Comment