RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

नारनौल:हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने पदक जीत ,किया जिले का नाम रोशन।

RKTVNEWS/नारनौल( हरियाणा) 01 मई ।राज्य ताइक्वांडो एसोसिऐशन के तत्वाधान में 27 व 28 अप्रैल को ओपन हरियाणा स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जाट धर्मशाला कुरूक्षेत्र में किया गया। प्रतियोगिता में जिला के 4 बच्चों ने (1 स्वर्ण व 3 कांस्य) पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में बाल भवन नारनौल में बच्चों के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण केन्द्र चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में महेन्द्रगढ जिले से कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से बाल भवन ताइक्वांडो प्रशिक्षण केन्द्र के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनके अलावा इस प्रतियोगिता में आर्यन ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सब-जुनियर व जुनियर व कैडिक भार वर्ग में भाग लिया। जुनियर 51 से 55 किलोग्राम भार वर्ग लड़कियों की प्रतियोगिता में कुमारी एकता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सब जुनियर 27 से 29 किलोग्राम भार वर्ग लड़कों की प्रतियोगिता में अंश शर्मा ने कांस्य पदक तथा 50 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग की प्रतियोगिता में आयुष शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा कैडिक 41 से 45 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में अनिरूद्ध सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बाल भवन नारनौल में इन विजेता बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य कामना की।
इस अवसर पर बाल भवन से मनीष कुमार लेखाकार व सुरेन्द्र शर्मा तीरन्दाजी कोच उपस्थित थे।

Related posts

वैम! दिल्ली में मंगा, एनीमे और वेबटून प्रतिभाओं का आकर्षण।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

आगामी चुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडेगी-ओवैसी ।

rktvnews

कर्पूरी जी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये: अमित शाह

rktvnews

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षक मोo इजाजुल हक राष्ट्रपति पुरस्कार से हुए सम्मानित!उपायुक्त अबु इमरान ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रो. करंदीकर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment