RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह की अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधियों को किया जिलाबदर।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)30 अप्रैल।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जिन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है उनमें चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र के संतोष पिता बजेसिंह, सांवेर थाना क्षेत्र के दुर्गेश परमार पिता संतोष परमार तथा शिप्रा थाना क्षेत्र के मनोज उर्फ डबल पिता बजेसिंह सोलंकी शामिल है।
संतोष पिता बजेसिंह के विरुद्ध 18 प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके विरुद्ध लाठी एवं लकड़ी से मारपीट करना, रास्ता रोक कर गालियां देना एवं जान से मारने की धमकी देना, लूट करना, वाहन ट्रेक्टर व मोटर साईकिल चोरी करना, अवैध शराब का परिवहन व बेचना, जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करना आदि प्रकरण पंजीबद्ध है।
इसी तरह दुर्गेश परमार के विरुद्ध कुल 12 अपराधिक प्रकरण विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है। इसके विरुद्ध जन सामान्य के साथ गंभीर किस्म के अपराध करना , आम लोगों का रास्ता रोककर मारपीट करना, जान से मारने की धौंस देना, गाली गलौच करना, अवैध वसूली, चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार रखना, छेड़छाड़ आदि प्रकरण है।
इसी प्रकार मनोज उर्फ डबल पिता बजे सिंह सोलंकी के विरुद्ध अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित का रास्ता रोक कर अश्लील गालियां देना, डराना धमकाना, जान से मारने की धमकी देना, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देना, साथियों के साथ मिलकर चोरी करना, अवैध रूप से बिना लायसेंस के हथियार रखना आदि सहित कुल पांच प्रकरण पंजीबद्ध है।

Related posts

वाराणसी:पत्रकार आचार संहिता का पालन करें- डॉ प्रमोद वाचस्पति

rktvnews

आरा में राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ₹26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश : भोपाल में वृक्षारोपण महोत्सव में एक दिन में 4000 पौधे रोपे गए ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे रोपे।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मनबस ने दृढ़ इच्छाशक्ति से बनाई अपने आर्थिक उन्नति की राह।

rktvnews

सारण:स्वामी विवेकानंद की जयंती को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment