RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: बिहार डाक परिमंडल ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में व्यापार और सेवाओं पर प्रकाश डाला।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)30 अप्रैल।आज बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पटना में शाम 6:00 बजे आयोजित बैठक में, बिहार डाक परिमंडल ने उपस्थित लोगों को उसकी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस बैठक के मुख्य अतिथि अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना थे।
श्री कुमार ने बिहार डाक परिमंडल द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उनका विशेष ध्यान बिहार डाक परिमंडल द्वारा प्रदान की जाने वाली डाक घर निर्यात केंद्र (DNK) और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) सेवाओं पर था जिसकी मदद से निर्यातक अपने द्वारा बनाये गए वस्तुयों/ सामान को विदेशों तक आसानी से एक छत के नीचे से पंहुचा सकते हैं I श्री कुमार ने आगे बताया के अब निर्यातक बनना कितना आसान हो गया है I किसी भी व्यक्ति को अगर अपना किसी भी तरह का सामान या वस्तु अगर विदेश भेजना/निर्यात करना है तो वो सीधा डाक घर आए और यहाँ खुद को डाक घर निर्यात केंद्र (DNK) सेवा के तहत पंजीयन करवाए और उसके बाद उनके सामान/ वस्तु को उनके घर से लेकर के विदेश तक पहुचाने का काम डाक घर करेगा I
बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने मुख्य अतिथि अनिल कुमार का हार्दिक स्वागत किया।
इस बैठक में अन्य सम्मानित अतिथि पवन कुमार, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय), बिहार परिमंडल, पटना, राजदेव प्रसाद, वरिय डाक अधीक्षक, पटना मंडल, पटना, मनीष कुमार, वरिय रेल डाक अधीक्षक, ‘पीटी’ मंडल, पटना, रणधीर कुमार, अधीक्षक, पटना साहिब मंडल, पटना, अनिल कुमार, उप. सीपीएम (प्रशासन), पटना जीपीओ, नवीन कुमार, सहायक निदेशक (बी.डी.), सर्किल कार्यालय, पटना, आशीष शंकर और प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव  पी.एन. पांडे ने दिया।

Related posts

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

सारण:भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई सुनवाई! 13 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:भाकपा-माले कमेटी सदस्य हरिशंकर प्रसाद सिंह का निधन।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा भेंट।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने चंद्रयान-3 के लिए दीं शुभकामनाएँ!आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण!हर घर पहुँचा शुद्ध पेय जल के रूप में गंगाजल।

rktvnews

Leave a Comment