RK TV News
खबरें
Breaking Newsलोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण!हर घर पहुँचा शुद्ध पेय जल के रूप में गंगाजल।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिला के कादिरगंज के पौरा गाॅव में गंगाजल आपूर्ति योजना का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 36 मिलियन लीटर क्लियर वॉटर पंप हाउस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल शोधन संयंत्र का अवलोकन किया और जल शोधन संयंत्र के अवयव प्री सेटलिंग टैंक, कैस्केड एरिएटर, फ्लैश मिक्सचर, क्लैरी फ्लो कुलेटर एवं फिल्टर यूनिट के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल शोधन केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगाजल आपूर्ति योजना के कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान गंगा जल आपूर्ति योजना पर आधारित एक लघु फिल्म की मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुति दी गई।
गंगाजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं पानी पीकर नवादा में हर घर तक गंगाजल को शुद्ध पेयजल के रूप में पहुँचाने की शुरुआत की।
गंगा जी राजगृह जलाशय से लगभग 20 किलोमीटर पाइप लाइन बिछा कर नवादा के पौरा में जल शोधन संयंत्र तक गंगाजल को पहुंचाया जा रहा है। जहाँ से नवादा शहर के घर-घर में बुडको (नगर आवास एवं विकास विभाग) द्वारा पानी पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। नवादा के पौरा के इस जल शोधन संयंत्र में 36 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी को साफ करने की क्षमता है। वहीं पर एक मास्टर अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर का निर्माण भी किया गया है। जिसमें 36 मिलियन लीटर पानी साफ करने के बाद रखा जा सकता है। व्यवस्था ऐसी की गई है कि मास्टर अंडरग्राउंड रिजर्वायर से सीधे बुडको के चार संप हाउस में पानी भेजा जाएगा। संप हाउस से पंप के माध्यम से पानी को चार वाटर टैंकों में भेजा जाएगा। प्रत्येक वॉटर टैंक की क्षमता लगभग साढे चार लाख लीटर है। इन वॉटर टैंकों के माध्यम से नवादा शहर के सभी घरों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर की दर से गंगाजल की आपूर्ति की जायेगी।
विद्युत आपूर्ति के लिए पौरा स्थित जल शोधन संयंत्र के पास ही अलग से विद्युत सब स्टेशन का भी निर्माण किया गया है।
इस योजना के शुरू होने से नवादा शहर के लोगों के साथ-साथ होटल, धर्मशाला, शिक्षण संस्थान इत्यादि में भी पेयजल की आपूर्ति होगी। इससे भूगर्भ जल पर निर्भरता कम होगी। जिससे भूगर्भ जल का दोहन काम होगा तथा धीरे-धीरे जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। यह पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल योजना है एवं इससे पूरा वातावरण बेहतर होगा।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री सह नवादा जिला के प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ, विधायक प्रकाश वीर, नीतू कुमारी एवं विभा देवी, विधान पार्षद अशोक कुमार, पूर्व विधायक कौशल यादव पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, पूर्व विधान पार्षद सलमान रागिब, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे, बुडको के एमडी धर्मेंद्र कुमार, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक छत्रनील सिंह, नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।
नवादा में गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण के बाद पश्चात मुख्यमंत्री मोतनाजे पहुँचे और मोतनाजे जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहाॅ की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

Related posts

गिरीडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, (नगरपालिका चुनाव) रामनिवास यादव ने नगर निकायों में चले रहे नाम निर्देशन कार्यों जायजा लिया।

rktvnews

सारण:छठ महापर्व को शांतिपूर्ण मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘देवा’ का प्रीमियर इस शनिवार, 22 नवंबर रात 9 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।

rktvnews

बक्सर: नामांकन के दूसरे दिन एक प्रत्याशी ने किया नामांकन।

rktvnews

जयपुर:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 60 से अधिक कार्रवाई, 12 एफआईआर और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल।

rktvnews

सारण:”मेरा पहला वोट देश के लिये” संदेश के साथ लोकसभा चुनाव में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिये युवा मतदाता एकादश बनाम प्रशासन एकादश खेला गया प्रदर्शनी क्रिकेट मैच।

rktvnews

Leave a Comment