RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं ,सबकी अपनी डफली अपना राग:आर के सिंह

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अप्रैल। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का प्रखंड स्तरीय कार्यकताओ की बैठक जगदीशपुर और पीरो मे आयोजित हुआ।
जगदीशपुर मे बैठक की अध्यक्षता जगदीशपुर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार और संचालन अनुप पटेल ने किया।
जगदीशपुर और पीरो प्रखंड के कार्यकर्ता को बैठक मे मुख्य रूप से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।जिस प्रकार दस वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान-सम्मान विश्व मे बढाया है,ऐसे पहले कभी नही हुआ था।आज देश विश्वगुरू बनने की राह पर है। 2047 तक देश विकसित अवश्य बनेगा। नरेन्द्र मोदी जी को पूरा देश ही नही विश्व नेता मान चुका है।आज देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। लोकसभा चुनाव देश का चुनाव है,जहाँ प्रधानमंत्री चुना जाएगा।हमारे पास प्रधानमंत्री के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी जी है,लेकिन विपक्ष के पास कौन है? वहाँ सोनिया गांधी, राहुल गाँधी,खड़गे,ममता बनर्जी, अखिलेश यादव,अरविन्द केजरीवाल सहित सभी दावे ठोक रहे है,लेकिन देश की जनता नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुन चुकी है।अबकी बार निश्चित रूप से एनडीए का चार सौ पार होगा और देश विकसित बनेगा। माले सहित सभी विपक्षी पार्टिया केवल देश और समाज बाँटने की राजनीति करती है।उनके मंसुबो को एनडीए के कार्यकर्ता और देश की जनता पूरी नही होने देगी।
वही जगदीशपुर मे राजग गठबंधन घटक दल के नेता पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ,पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जय कुमार सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, भाजपा लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, सुषुमलता,उदय प्रताप सिंह सहित पीरो मे पूर्व विधायक सुनील पांडेय, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, पीरो नगर परिषद अध्यक्ष किरण उपाध्याय आदि नेताओं ने एकजुट हो कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने का उदघोष किए।साथ ही अपने एनडीए प्रत्याशी के विकास कार्यो और उनकी उपलब्धियों को जन जन पहुंचाने की बात कहा। नेताओ ने कहा कि हमारा प्रत्याशी स्वच्छ छवि और विकास के पर्याय है।इनके द्वारा किया गया कार्य आज जिले के हर जुबान पर है।हमे एकजुट हो कर मतदान केन्द्र पर अधिक से अधिक वोट दिलवाना है।
जगदीशपुर मे भाजपा महामंत्री पुनम कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, जागा कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, विकास सिंह सहित एनडीए घटक दलो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
पीरो मे मंडल अध्यक्ष गिरजानंद सिंह,अनिल सिंह,विनोद सिंह सहित एनडीए घटक दलो के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

मास्टर ट्रेनर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीडीसी ने किया शुभारंभ!नामांकन, संविक्षा, नाम वापसी, अभ्यर्थिता, सिंबल एलॉटमेंट, बलनेरेबल मैपिंग, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के संबंध में दी विस्तृत जानकारी।

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

राम नवमी शोभायात्रा को ले आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:19 नवंबर 23

rktvnews

सावन के प्रथम सोमवारी पर बुढ़वा महादेव में प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ लगी!हजारों लोगों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्र गान अपमान के विरुद्ध नीतीश कुमार का जलाया पुतला।

rktvnews

Leave a Comment