RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

संसद भवन का नाम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर हो :-मांझी

अप्रैल में हम अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के तालकटोरा में करेगा कार्यक्रम :- मांझी।                                                              कुर्था/जहानाबाद (अनिल सिंह) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कुर्था में शहीद जगदेव प्रसाद के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की । गरीब संपर्क यात्रा के पांचवें दिन विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा से शुरु हुई गरीब संपर्क यात्रा में जिस तरह से लोगों का जगह जगह पर जन समर्थन मिल रहा है । गरीबों के जनसमर्थन से हमारी पार्टी आने वाले समय में बिहार में एक बड़ा विकल्प के रूप में अपना स्थान बनाने में सफल होगी ।
डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 2025 के विधानसभा के 50 सीट पर हमारी तैयारी है । बिहार की राजनीति में हम पार्टी को दरकिनार कर कोई सरकार नहीं बना सकता ।
पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में विकास हुआ है लेकिन गरीब आज भी गरीब हैं । वह आज भी अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें मदद करने वाला कोई नहीं हमारी पार्टी गरीब जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान करने का काम करेगी।
मांझी ने कहा कि 26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है । मगध प्रमंडल में गरीब संपर्क यात्रा के अंतिम चरण में गया के गांधी मैदान में जो जनसभा आयोजित की गई है उसमें सभी से यह कहा गया है कि जिन की भी कोई समस्या हो वह कागज पर लिखकर लाएं हम और हमारी पार्टी उनकी समस्याओं को दूर कराने का काम करेगी जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री जी से भी बात कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए मगही में कहा कि संतोष मांझी के बिहार के मुख्यमंत्री बना हूं तभी तोहनी सब के समस्या दूर हो तो। तभी तो हनी के दुख दर्द दूर हो तो, गरीब के देखे वाला कोई ना हो । जब हम के सरकार बन तो और संतोष मांझी बिहार के मुख्यमंत्री बनतथी तब तोहनी के विकास और तेजी से हो तो।
मांझी ने अपने 34 निर्णयों को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने किसानों को मुफ्त बिजली, बच्चों को पहला से ग्रेजुएट तक मुफ्त शिक्षा जैसी बहुत सारी योजनाओं का हमने शुरुआत किया था। जो सभी गरीबों को आगे बढ़ाने को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय था।
मांझी ने संसद भवन का नाम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने की मांग और बाबा दशरथ मांझी जी को भारत रत्न दीलाने की मांग की । उन्होंने कहा कि हम कॉमन स्कूलिंग सिस्टम और भी बहुत सारी मांगों को लेकर अप्रैल में दिल्ली के तालकटोरा में एक भव्य कार्यक्रम करेंगे । दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित कार्यक्रम हम अपनी मांगों को लेकर कार्यक्रम करेंगे।
गरीब जनसंपर्क यात्रा में हम नेता आनंदी पासवान के द्वारा किंजर थाना अंतर्गत आजाद नगर अरवल में आयोजित जनसभा को पूर्व मंत्री टिकारी विधायक डॉअनिल कुमार, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, इं नंदलाल मांझी, अधिवक्ता शंकर मांझी, प्रफुल्ल चंद्रा, डॉ शशि कुमार, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, गीता पासवान, पूजा सिंह, ललिता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रघुवीर मोची, रविंद्र शास्त्री, श्रवण कुमार, सुनीता अशोक, रामनिवास प्रसाद, अनिल रजक आदि हम नेताओं ने संबोधित कर लोगों को मिल रहे अपार जन समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र में 207 सेक्टर पदाधिकारियों के हाथ में होगी कमान: डीएम

rktvnews

दुमका :नशामुक्ति को लेकर डालसा द्वारा चलाया गया सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

30 जुलाई 1923 : आध्यात्म, इतिहास, संस्कृत और परंपराओं के शोधकर्ता आचार्य गोविन्द चंद्र पाण्डेय का जन्म।

rktvnews

सेवा बस्ती कार्यक्रम अंतर्गत केंद्र प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी।

rktvnews

आरा भाजपा कार्यालय में नवमनोनित पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संपन्न।जनहित में लिए गये कई निर्णय।

rktvnews

बिहार:राजीव रंजन प्रसाद होंगे जदयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता।

rktvnews

Leave a Comment