RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री के भाषणों में सत्ता जाने का भय सुनाई दे रहा : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अप्रैल। लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण भी प्रधानमंत्री जी को राहत देने वाला नहीं है। अररिया और अन्य जगहों पर चुनावी सभाओं में उनका जो भाषण हो रहा है, उसकी भाषा से उनके अंदर की बेचैनी जाहिर हो रही है। प्रधानमंत्री जी के भाषणों में सत्ता जाने का भय साफ सुनाई दे रहा है। यह कहना है राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी का। उन्होंने कहा कि अब 400 पार तो सपना है। बहुमत के लिए जरूरी 272 की जादूई संख्या भी हिमालय लांघने जैसा कठिन दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहले चुनाव से लेकर इस चुनाव तक कई प्रधानमंत्री बने लेकिन इस चुनाव में प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है वैसी भाषा का प्रयोग सत्ता जाने की संभावना को प्रत्यक्ष देखने के बाद भी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की भाषा को ही अगर थर्मामीटर की तरह इस्तेमाल किया जाय तो स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री जी के भाषणों में सत्ता जाने का भय साफ सुनाई दे रहा है। अगर शुरुआत हार की संभावना से होती है तो हर चरण में उसकी गति और तेज होती जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे चरण के बाद संभावित नतीजे को देखकर हमारे प्रधानमंत्री जी किस प्रकार की भाषा के जरिए इसको पलटने का प्रयास करते हैं।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने विभिन्न इंटर परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु किया निरीक्षण।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लालगंज नगर परिषद एवं महुआ नगर परिषद क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जून 26

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ जिलाधिकरी ने बैठक कर पेड न्यूज एवं प्री-सर्टिफिकेशन की दी जानकारी।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) राँची ने सिविल सेवा परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए किया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment