RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लालगंज नगर परिषद एवं महुआ नगर परिषद क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

वैशाली/बिहार 24 जुलाई।आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने एवं इस अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कतिपय असामाजिक,शरारती एवं उपद्रवी तत्वों के द्वारा अफवाह फैला कर या छोटी-मोटी घटनाओं को हवा देकर संप्रदायिक सद्भावना को भड़काने का प्रयास किया जाता है जिसे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है।
वैसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।
धारा 107 एवं बांड डाउन के तहत शत प्रतिशत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा रोको टोको के तहत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को वाहनों की सघन जांच कराने तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है।
थाना प्रभारी को प्रतिदिन निकलने वाले अखाड़ों में जाने का निर्देश दिया गया है।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूस की रूट का भौतिक सत्यापन निश्चित रूप से करने का निर्देश दिया गया।
शहर में साफ सफाई कराने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को दी गई है।
कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि बिजली का लूज तार को दुरुस्त करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने की गड़हनी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर कार्यों की गहन समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में निरंतर बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11-12 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए दूसरे बेड़े के सहायक जहाज निर्माण का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने वृक्षरोपण कर किया एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment