RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा चुनाव आयोग।

श्रम विभाग को प्रवासी मजदूरों का डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश।

गृह विभाग सिक्युरिटी एजेंसियों में कार्यरत लोगों से संपर्क कर मतदान के लिए करेगा प्रेरित।

RKTV NEWS/रांची(झारखण्ड )27 अप्रैल।चुनाव आयोग झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय में श्रम विभाग के साथ बैठक कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रवासी मजदूरों का डेटा आयोग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। श्रम विभाग की ओर से बैठक में बताया गया कि उनके पास 1 लाख 70 हजार प्रवासी मजदूरों का डेटा है। उनके मोबाइल नंबर भी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके मोबाइल नंबर पर बल्क मैसेज भेजकर उनसे चुनाव महापर्व में भागीदारी करने और मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
दूसरी ओर बैठक में शामिल गृह विभाग के अधिकारियों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वे विभिन सिक्युरिटी एजेंसियों से संपर्क कर उसमें कार्यरत कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करें। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास 416 सिक्युरिटी एजेंसियों का डेटा है। वे इन एजेंसियों को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर आयोग की मंशा से अवगत कराते हुए उनके यहां कार्यरत प्रवासी कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सिक्युरिटी एजेंसियों को आरपी एक्ट के तहत कर्मियों को सवैतनिक अवकाश देते हुए मतदान में शामिल कराने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव गृह मनीषा तिग्गा, संयुक्त श्रम आयुक्त, राकेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

अडानी मामले में मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

भारत को AI का उपभोक्ता नहीं, मालिक बनना होगा : जीत अदाणी

rktvnews

17 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में मदद करने के लिए 137 कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा – 2025 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment