RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गोपालगंज: पोस्टल बैलेट मतदान को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की डाक अधीक्षकों संग बैठक।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)26 अप्रैल।लोक सभा निर्वाचन 2024 गोपालगंज-17 (अ०जा०) के पोस्टल बैलेट से मतदान के निमित्त जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज मो० मकसूद आलम की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.अप्रैल 2024 को समाहरणालय कार्यलय कक्ष में अग्रणी डॉक अधीक्षक के साथ बैठक की गयी।
संबंधित बैठक में निर्वाचन की महत्ता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में गोपालगंज के भारतीय सेना ,फोर्स आदि में सेवा देने वालों (सर्विस वोटर) के मतदान के पश्चात् पोस्टल बैलेट (ई०टी०पी०बी०एस० )डाक से सादे लिफाफे में प्राप्त होना है।इन डॉक को सावधानी पूर्वक सूरक्षित प्राप्त कर कोषागार बज्रगृह में वीडियोग्राफी कराते हुए जमा करना है।
अभ्यर्थिता वापसी से मतगणना की तिथि तक प्रत्येक दिन तीन बजे तक पोस्टल बैलेट जमा होना है ।इसके सहायक निर्वाची पदाधिकारी फैजान सरवर डी सी एल आर सदर हैं।
बज्रगृह मे जमा करने के क्रम में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि और लोक सभा उम्मीदवार या प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते है।
इसके लिए निदेश दिया गया कि पोस्टमास्टर चिन्हित कर डाकिया उपलब्ध करायेंगे जिसका जिला प्रशासन द्वारा पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा।
वहीं इसके लिए एक नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किये जायेगे।
संबंधित बैठक में डाक अधीक्षक,सिवान राहुल रंजन,नोडल पदाधिकारी वज्रगृह -सह-वरीय कोषागार पदाधिकारी गोपालगंज शशिकान्त आर्य और पोस्टमास्टर गोपालगंज शाहनवाज रिजवी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 अगस्त 26

rktvnews

रामगढ़:उत्पाद कार्यालय द्वारा चलाया गया सघन छापामारी अभियान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार 09 नवंबर के अपराह्न 05:00 बजे से 11 नवंबर अपराह्न 05:00 बजे तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में ड्राई डे घोषित।

rktvnews

लगता है कि चले गए

rktvnews

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

rktvnews

Leave a Comment