RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विकास पुरुष के दावे की खुल गई पोल😳 नहीं खर्च हुई मंत्री-सांसद आरके सिंह की विकास राशि:सुदामा प्रसाद

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया शाहपुर के कई गांवों में जन संवाद।

RKTV NEWS/शाहपुर(भोजपुर)25 अप्रैल।आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले)प्रत्याशी) सुदामा प्रसाद ने आज शाहपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए कहा कि आरा संसद और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के विकास पुरुष की छवि झूठी है। उन्होंने आज ही दैनिक जागरण समेत कई अखबारों में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कथित विकास पुरुष अपने संसद निधि का उपयोग करने के मामले में फिसड्डी साबित हुए हैं और बिहारी सांसदों में सबसे निचले पायदान पर खड़े है।
का. सुदामा प्रसाद ने शाहपुर के परसौड़ा, करनामेपुर, भीमपटी, दिलमनपुर, छोटकी विशुपुर, धर्मागतपुर,, बड़की विशुपुर, महुअर और बहादुरी आदि गांवों में सघन जन संवाद किया।
अभियान के दौरान उनके साथ भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य सन्तोष सहर, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरेंद्र सिंह, छात्र नेता रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता और लवकुश कुमार, स्थानीय माले नेता संजय रजक, डिस्को पासवान, शिवशंकर खरवार, दिनेश यादव और महफूज आलम आदि शामिल रहे। जनसंवाद के दौरान उन्होंने झुन्नू पांडे (कांग्रेस) और विनय सिंह (राजद) से मुलाकात भी की।
जगह-जगह ग्रामीणों से संवाद करते हुए सुदामा प्रसाद ने लोगों को अपने हित में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। इस बार बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के दिये हुए देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, जिसपर भाजपा लगातार हमले कर रही है।
उन्होनें कहा कि सम्भावित हार से बौखलाई भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री मोदी नफरती विष वमन और विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से ध्रुवीकरण करने की असफल कोशिशें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरा संसदीय क्षेत्र के मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं, छोटे-बड़े दुकानदारों और समाज के सभी कमजोर तबकों ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

Related posts

भोजपुर:जिला शतरंज की उन्नति के लिए हुआ विचार विमर्श।

rktvnews

राजस्थान:गोमाता और वृक्षों के संरक्षण से ही देश बचेगा: शिक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर:जिला क्रिकेट संघ के जूनियर मैच में आरा क्रिकेट अकादमी 53 रनों से विजयी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले में 1000 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन करेगा।

rktvnews

दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment