RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाकपा – माले ने दिया शालिग्राम पासवान को श्रद्धांजलि।

अंतिम दाह संस्कार यात्रा में शामिल हुए माले राज्य सचिव कॉ. कुणाल और भोजपुर जिला सचिव जवाहरलाल सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अप्रैल।श्रीटोला आरा के वरिष्ठ नागरिक 70 वर्षीय शालिग्राम पासवान का कल शाम में ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। जिनका आज रामरेखा घाट बक्सर में दाह संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव का• कुणाल, केन्द्रीय कमेटी सदस्य व भोजपुर जिला सचिव का• जवाहरलाल सिंह और आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने शामिल होकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया तथा उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि श्री शालिग्राम पासवान जीवनपर्यन्त किसान – मजदूरों दलित – गरीबों के मान-सम्मान और बराबरी के लिए चल रहे संघर्ष के पक्षधर रहे। भाकपा(माले) दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ी है।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में किया गया शुभारंभ।

rktvnews

कृष्ण-कर्ण सोपान

rktvnews

& TV की नई प्रस्तुति ‘अटल‘

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

राम मोहन नायडू ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment