RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में किया गया शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।
युवा महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला/पेंटिंग इत्यादि शामिल हैं। प्रतिभागियों के प्रदर्शन से युवा ऊर्जा, सृजनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने की आशा है, जिससे भविष्य में वे उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर सकेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विशेष, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य महंत महादेवनंद कॉलेज,आरा, जिला खेल पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के चयनित प्रतिभागी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आईएनएसवी तारिणी का आगमन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए: माले

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण के साथ ही राज्य के 141 पी.एम. श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया।

rktvnews

म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment