RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उतराखांड:राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान: विजय कुमार जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)20 अप्रैल।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य की 05 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 हजार 139 मतदान कार्मिकों और पुलिस कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 12 हजार 670 ऐसे मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और आवश्यक सेवा वाले विभागों से जुड़े कार्मिक हैं। राज्य में 93 हजार 187 सर्विस वोटर भी हैं। उन्होंने कहा कि जिन सर्विस वोटरों के मतगणना दिवस तक प्रातः 08 बजे तक डाक मतपत्र आरओ तक पहुंच जाएंगे, उन सभी को मतगणना में शामिल किया जाएगा। अभी तक 3377 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र संबंधित जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुके हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और कार्यकुशलता से विपक्ष और कुछ क्षेत्रीय दल किंकर्तव्यविमूढ़!एनडीए में शामिल होना चाहते हैं देश के कई क्षेत्रीय दल:सी डी शर्मा

rktvnews

दुमका:डालसा के तत्वाधान में ऑब्जर्वेशन होम, ओल्ड एज होम एवं मूकबधिर आवासीय विद्यालय में मेडिकल कैंप एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराने से संबंधित बैठक।

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

सारण:कलवार जायसवाल महासभा की अध्यक्षा प्रतिमा गुप्ता का मुकुट एवं माला पहनाकर ब्याहुत कलवार महासभा ने किया स्वागत।

rktvnews

अक्टूबर 2024 में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment