RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मोदी सरकार के खिलाफ है आक्रोश,हम जीत रहे चारो सीट : तेजस्वी यादव

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 20 अप्रैल। हम चारों सीट जीत रहे हैं। मोदी सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी आलोक मेहता के नामांकन में उमङे जन समूह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण नौजवानों में बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। गाँवों में 83% युवा बेरोजगार हैं। किसान त्रस्त हैं। महंगाई से छात्र, युवा और महिला परेशान हैं। देश के हालात इतने बदतर हैं कि 80 करोङ लोग गरीब हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद पूर्णत: स्पष्ट हो गया है कि जनता इंडिया को जीता रही है। पहले चरण में ही बीजेपी के “400 पार” के नारे को “004” पढ़ा जाय क्योंकि जनता ने इनकी उल्टी गिनती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं, खिलाड़ियों, नौकरी एवं रोजी-रोटी के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता वोट की चोट से हरा रही है। बीजेपी का 2024 का “400 पार” वाला भाजपाई फिल्म पहले ही दिन सुपर फ्लॉप हो गई है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढती। उन्होंने कहा कि बीजेपी का जुमलों का पहाड़ ढह चुका है। जनता समझ चुकी है। बिहार की जनता जागरुक है और इनको सबक सिखाएगी।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2024 की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी ) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ।

rktvnews

मई, 2023 के महीने में ईएसआई योजना के अंतर्गत 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए।

rktvnews

भारतीय सेना और सिंगापुर के सशस्त्र बलों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास “अग्नि योद्धा – 2024” का पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर:डीएम के निर्देश पर बाढ पीङितों को दी जा रही मुफ्त चिकित्सा।

rktvnews

Leave a Comment