RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

06 अप्रैल को भाजपा मनाएगी सभी बूथो पर स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 03 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय मे पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय ने ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो,मोर्चा अध्यक्षो,विधानसभा प्रभारियों और विधानसभा विस्तारको से चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए उनसे परामर्श किया।
शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और इस चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे इस बार चार सौ पार के संकल्प के साथ कार्यकर्ता चुनावी रणक्षेत्र मे है।भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कमर कस ली है।हमारा बूथ सबसे मजबुत के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी तरह अपने बूथो पर मुस्तैद रहेंगे और इस बार प्रत्येक बूथो पर 370 मतो का बढोतरी करेंगे। उन्होने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि हमारे पास नीति, नेतृत्व और नेता है,जबकि उनलोगो के पास कोई न नीति है,न नेतृत्व और न ही नेता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दल एकजुट हो कर अपने प्रत्याशी को जिताएँगे और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएँगे। भाजपा मे एक नेता नरेन्द्र मोदी है और एक प्रत्याशी कमल का फूल है।
उन्होने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस है,जिसे प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के नए सदस्यो को सम्मानित किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता अपने घरो पर पार्टी की झंडा लगाएँगे।
वही जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि एक तरफ मोदी की गारंटी है,देश को विकसित करने का संकल्प है,विकास है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचारवाद,परिवारवाद और विनाशवाद है।जनता ने तय कर लिया कि किसके साथ रहना है। आरा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह विकास का पर्याय है और जिला की जनता उन्हे रिकॉर्ड मतो से विजयी बनाएँगे।
वहीं शाहाबाद क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने पर हमे गर्व हुए।पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है और चार सौ पार सीट निश्चित है।
जिला प्रभारी संजय कुशवाहा ने बूथो की मजबुती पर जोर देते हुए कहा कि हमे अपना बूथ मजबुत करना है।युवायो और महिलाओं की टोली प्रत्येक बूथ पर नरेन्द्र मोदी के संदेश को पहुंचाएंगे।
वही लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय ने आरा लोकसभा की चुनाव की तैयारी पर रणनीति पर चर्चा करते हुए अपने प्रत्याशी आर के सिंह के विकास कार्यों का गुणगान किया और इस बार एनडीए कार्यकताओ द्वारा उन्हे तीन लाख से अधिक मतो से जिताने का आह्वान किया।
बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष शीला प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ईं. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी,कौशल यादव,सतीश भट्ट, जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री मधु मिश्रा, अरविन्द पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, विनय बेलाउर,रंजना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, रमेश कुमार कर्ण,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,राहुल स़िह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रितुराज, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन,लोकसभा विस्तारक सुनील कुमार सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, विधानसभा प्रभारी और विधानसभा विस्तारक शामिल थे।

Related posts

📞…….hello डॉक्टर पटना भेज तारे अइजा इलाज न हो पाई😫

rktvnews

बिहार सरस मेला: हस्तशिल्प कला को कर रहा पुनर्जीवित।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महाराजा कॉलेज आरा में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर द्वारा चलाया जाएगा घर-घर स्वदेशी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:श्रम संसाधन मंत्री का एनडीए कार्यकताओं द्वारा किया गया स्वागत।

rktvnews

दुमका:निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश , निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।

rktvnews

Leave a Comment