RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर चल रहे कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र का किया निरीक्षण।

छपरा में बनाये गये 5 प्रशिक्षण केन्द्रों पर जाकर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त रहे कर्मियों से किया संवाद, कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं तथा प्रश्न भी पूछे।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)15 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण जारी है। जिला मुख्यालय छपरा में पाँच अलग अलग प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला स्कूल, बी सेमिनरी , सारण एकेडमी सहित अन्य सभी प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद भी किया। उनके द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित छोटी छोटी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रश्न भी पूछे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग की वरीय प्रभारी उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी, नोडल पदाधिकारी निदेशक डीआरडीए कय्यूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नारनौल: बाल विवाह विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने हेतु जदयू प्रतिनिधिमंडल की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट।

rktvnews

बलिया:साहित्यकार डॉ० रामसेवक ‘विकल’ जी की 23वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड:चतरा:रात्रि चौपाल में गूंजा 13 नवंबर को वोट करेगा इटखोरी का स्लोगन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जायद फसल के संदर्भ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment