RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव : तेजस्वी यादव

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अप्रैल। जमुई में एक सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जमुई की जनता को पता है कि मोदी जी और चिराग जी ने यहाॅ अच्छा प्रत्याशी नहीं दिया है। यहाॅ की जनता के साथ छल किया गया है। जनता भी जानती है कि बाहरी प्रत्याशी है। लोगों में असंतोष को देखते हुए भाजपा के वोटर कह रहे हैं कि ऊपर देखकर के वोट देना है यानी मोदी जी को देखकर वोट देना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी भी ऊपर वालों और अमीरों तथा पूंजीपतियों को देखते हैं। नीचे वालों और गरीबों को मोदी जी नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गाँव का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास भी नहीं हो सकता है। गाँव से ब्लॉक बनता है। ब्लॉक से जिला बनता है। जिला से राज्य बनता है। राज्यों को मिलाकर देश बनता है। इसीलिए पहले नीचे से शुरू करते हुए गाँव का विकास करना है। गाँवों के विकास से ही प्रखंड, जिला, राज्य और देश का विकास संभव है। भारत की आत्मा गाँवों में बसती है। जब तक गाँव, प्रखंड, जिला और प्रदेश खुशहाल, समृद्ध तथा विकसित नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। बेरोजगारी, गरीबी और पिछङापन रहेगा तो देश कैसे आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी जी के नाम पर बाहरी प्रत्याशी को भी वोट देना चाहते हैं उनसे कहिए कि इससे देश का भला नहीं होने वाला है। मोदी जी गरीबों को नहीं बल्कि अमीरों और पूंजीपतियों को देखते और पूछते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की सरकारी संपत्तियों तथा सरकारी कारखानों को अपने पूंजीपति मित्रों को दे दिया है। इससे देश का भला नहीं होने वाला है। ऐसा हालत मत करिए कि जो कुछ बचा है, वह भी छिन जाय।

Related posts

रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मीतली का किया निरीक्षण।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण।दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन में ग्रामीण महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर ,प्रशिक्षण शिविर में बोली डा सुप्रिया वर्मा।

rktvnews

Leave a Comment