RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में कुशल युवा केंद्र संचालकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)10 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कुशल युवा केंद्र संचालकों के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में सभी केंद्रों पर बिहार कौशल विकास मिशन के मानकों के अनुरूप उपकरण की उपलब्ध, केंद्रों में गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण एवं केंद्रों में इंटेक utilisation के संबंध में समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले केंद्रों से इंटेक की अपेक्षा कम छात्रों का नामांकन के संबंध में कारण पृच्छा की गई। ज़िला पदाधिकारी ने सभी केंद्र संचालकों को निदेशित किया कि केंद्रों पर बिहार कौशल विकास मिशन के मानकों में अनुरूप उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु अच्छी क्वालिटी के लर्निंग फैसिलिटेटर नियुक्त करने का निदेश सभी केंद्रों को दिया गया ।
ज़िला नियोजन पदाधिकारी को वैसे सभी केंद्र जिनकी पिछले तीन माह में नामांकन काफ़ी कम है, यदि अप्रैल माह में भी नामांकन इंटेक की अपेक्षा में कम रहता है तो उनके ख़िलाफ़ अग्रेतर कार्रवाई हेतु बिहार कौशल विकास मिशन को प्रतिवेदित करेंगे।
ज़िला पदाधिकारी द्वारा सभी केंद्रों को मोबाइलाइज़र स्थायी रूप से प्रतिनियुक्त कर एवं उनका शेड्यूल तैयार कर दैनिक रूप से योजना के प्रचार हेतु भेजने का निदेश दिया ताकि ज़्यादा से ज़्यादा स्थानीय युवा योजना का लाभ ले सकें। इसके अतीरिक्त केंद्रों को प्रॉपर साइनेज, बैनर, पोस्टर इत्यादि लगाकर केंद्र का प्रचार करने का निदेश दिया। लोक सभा आम निर्वाचन को देखते हुए उक्त प्रचार में आदर्श आचार संहिता का उलंघन ना हो, केंद्र यह सुनिश्चित कर लेंगे।
ज़िला पदाधिकारी ने सभी केंद्रों को मोबिलाइज़ेशन कार्य में ज़िला प्रशासन यथा विद्यालयों, जीविका समूह, विकास मित्र इत्यादि का यथा संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया स्वदेशी मेले का भ्रमण, स्थानीय कारीगरों से संवाद एवं उत्पादों की खरीददारी कर किया प्रोत्साहित।

rktvnews

वाणिज्य मंत्रालय देश के जिलों से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सहभागिता करेगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन: महिला ई-रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा विश्व शांति के अग्रदूत दूत : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment