RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,33000 सीएफटी बालू जप्त।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 अप्रैल।उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक जिला खनन कार्यालय , थाना प्रभारी, मयूरहंड एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मौजा – नौडीहा, सोकी के विभिन्न स्थलो पर अवैध बालू उत्खनन /परिवहन/भंडारण के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी अभियान के क्रम में खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने बताया कि नोडिह टाड में लगभग 330 ट्रेक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। स्थनीय ग्रामीण लोगो से पूछताछ में किसी के द्वारा बालू भंडारण से संबंधित कुछ भी जानकारी नही दी गई। नौडीहा क्षेत्र अंर्तगत किसी को भी बालू भंडारण के लिए अनुज्ञप्ति पत्र प्राप्त नही है।अतः अवैध बालू खनिज को जप्त करते हुए मयूरहंड थाना में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सख्या 20/2024 दर्ज कराई गई है। जप्त बालू खनिज को स्थानिय मुखिया मीना देवी के पति ईश्वरी मेहता को जिमेनामा एवं जप्ती सूचि सौपते हुए सुरक्षार्थ आदेश एवं सतत निगरानी हेतु थाना प्रभारी मयूरहंड से अनुरोध किया गया हैं।

Related posts

हनुमानगढ़:प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक और सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करें फेक कंटेंट:जिला कलेक्टर

rktvnews

लोकसभा चुनाव के संबंध में डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

संस्कृति संसद:इजरायल की तरह समर्थ व सतर्क बने सनातन हिन्दू समाज :महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानन्द

rktvnews

उज्जैन:जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान नेता राकेश टिकेत से मिले किसान ,सामूहिक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बनाई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर पूर्व विधायक रघुपति यादव की प्रतिमा के अनावरण को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment