RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:कलेक्टर ने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)05 अप्रैल।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने वार्षिक भौतिक सत्यापन रोस्टर अनुसार कोषालय संहिता के नियमों अन्तर्गत जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया। कलेक्टर ने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में निरीक्षण के दौरान वेल्यूबल (बहुमूल्य सामग्री) कितने पुराने और कब से रखे गये हैं तथा नवीनीकरण कब किया गया आदि की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे हुए समस्त प्रकार के स्टाम्प की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी लता चौहान, सहायक कोषालय अधिकारी प्रमिला रायकवार एवं सहायक ग्रेड-2 मंजु सिंहल आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र ने कपड़ा के पीएलआई योजना के लिए नए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दी है।

rktvnews

आठ दिन के नवजात शिशु को पोलियो खुराक पिलाकर सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 प्रथम चक्र की हुई शुरुआत!तीन माह के गर्भवती माता को सी.एस. द्वारा दिया गया टीकाकरण कार्ड।

rktvnews

भोपाल:जनजातीय संग्रहालय में “संभावना” में नृत्य गायन एवं वादन प्रस्तुति हुई।

rktvnews

बिहार:BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय पहुंचे छात्र।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया राजस्थान विजन-2030 डॉक्यूमेंट लॉन्च।

rktvnews

सारण:03 से 05 जून तक मतदाता जागरूकता हेतु चलाया जाएगा विशेष स्वीप अभियान।

rktvnews

Leave a Comment