RK TV News
खबरें
Breaking Newsविज्ञान

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 अप्रैल।स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिल कर 03 अप्रैल, 2024 को लगभग 1900 बजे ओडिशा के तट पर डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन को सत्यापित करते हुए सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया जैसा कि टर्मिनल बिन्दु पर रखे गए दो डाउनरेंज जहाजों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात कई रेंज सेंसर द्वारा दर्ज किए गए डाटा से पुष्टि की गई है। इस लांच का अवलोकन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड के प्रमुख और डीआरडीओ तथा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, एसएफसी तथा सशस्त्र बलों को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मिसाइल का सफल विकास और इसकी तैनाती सशस्त्र बलों के लिए एक उत्कृष्ट ताकत साबित होगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने इस सफल उड़ान परीक्षण के लिए एसएफसी और डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

27 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया फिजियोथैरेपी केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

दुमका:“झारखंड@25” थीम पर ‘Run For Jharkhand’ एवं ‘साइकिल रैली’ का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘स्टेट ऑफ द स्टेट – उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment