RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

संघ लोक सेवा आयोग ने 3 सितंबर, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2023- अंतिम परिणाम की घोषणा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 अप्रैल।निम्नलिखित सूची योग्यताक्रम में उन 699 उम्मीदवारों की है, जिन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना तथा वायु सेना स्कंधों के 152वें पाठ्यक्रम एवं नौसेना अकादमी के 114वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 3 सितंबर, 2023 को आयोजित लिखित परीक्षा तथा बाद में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर अर्हता प्राप्त की है। उपर्युक्त पाठ्यक्रमों के आरंभ होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों अर्थात् www.joinindianarmy.nic.in , www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in का अवलोकन करें।

2. इन सूचियों को तैयार करते समय स्वास्थ्य परीक्षण के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

3- जिन उम्मीदवारों ने अपने द्वारा दावा की गई जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यताओं आदि के समर्थन में अपेक्षित प्रमाण-पत्र सीधे अपर भर्ती महानिदेशालय, एडजुटेंट जनरल की शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना), पश्चिमी ब्लॉक संख्या-III, विग-I आर.के. पुरम, नई दिल्ली- 110066 में पहले जमा नहीं किए हैं, उनकी उम्मीदवारी ऐसा किए जाने तक अनंतिम रहेगी और उपर्युक्त प्रमाण-पत्र संघ लोक सेवा आयोग को नहीं भेजने हैं।

4- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने पते में किसी प्रकार के बदलाव के संबंध में उपर्युक्त पते पर सेना मुख्यालय को तुरंत सीधे सूचित करें।

5- परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से 15 दिन के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

6- इस‍ संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार, संघ लोक सेवा आयोग परिसर के गेट “सी” के पास स्थित सुविधा केंद्र पर किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नंबर 011-23385271/011-23381125/ 011-23098543 पर‍संपर्क कर सकते हैं। इसके ‍अतिरिक्त,‍ एसएसबी/‍ साक्षात्कार‍ में संबंधी मामलों में सेना को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-26175473 या joinindianarmy.nic.in पर, नौसेना/नौसेना अकादमी को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-23010097/Email: officernavy@nic.in या joinindiannavy.gov.in पर तथा वायु‍ सेना को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-23010231, एक्सटेंशन 7645/7646/7610 या www.careerindianairforce.cdac.in पर‍ कर सकते हैं।
लिंक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Related posts

नवरात्र के आठवें दिन माँ महागौरी की आराधना की जाती है।

rktvnews

कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न।

rktvnews

श्रावन मास के प्रत्येक सोमवार को देवस्थान विभाग द्वारा रुद्राभिषेक की तैयारियां पूर्ण: देवस्थान मंत्री

rktvnews

हनुमानगढ़:पराली जलाने पर 15 हजार जुर्माना राशि का प्रावधान।

rktvnews

रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द करने सहित अन्य छुट्टियों मे कटौती के खिलाफ भाजपा भोजपुर ने मुख्यमंत्री का पुतला जला विरोध प्रदर्शन किया।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ग्रस्त घोषित करने और 6000 रुपए से कम के आय प्रमाण पत्र बनाने को ले आरा अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment