RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

यही संस्कार और गारंटी है प्रधानमंत्री मोदी जी का : राहुल तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार 31 मार्च 2024 को भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद थे। शनिवार 30 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिये गये भारत रत्न सम्मान कार्यक्रम मे स्वास्थ्य कारणों से शामिल नहीं हो पाने के कारण रविवार 31 मार्च 2024 को महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा गया है कि देश की महामहिम राष्ट्रपति खड़ी हैं और पीएम मोदी बैठे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर पर विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि महिला को उचित सम्मान नहीं देना मोदी जी के संस्कार को दर्शाता है। यह देश की प्रथम महिला और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान है। विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि मोदी जी जब अपनी पत्नी के प्रति गारंटी नहीं ले सकते हैं तो दूसरे की गारंटी क्या लेंगे। हमारे धर्म में पति-पत्नी सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तो एक जन्म में भी रिश्ता नहीं निभाया और इस गारंटी को पूरा नहीं किया।

Related posts

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ का निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक हो: सुदामा प्रसाद

rktvnews

मध्यप्रदेश:श्रेष्ठ कर्मों और व्यवहार से पहचान बनाई स्व. रामदयाल प्रजापति ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंदौर:सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर 15 मिनट में कार्रवाई।

rktvnews

झाबुआ में यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन लोकार्पित!देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं अभियंता और वैज्ञानिक:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोपाल:खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल।

rktvnews

अन्तर्जलीय पुरातत्व स्कंध ने द्वारका में अन्वेषण शुरू किया।

rktvnews

Leave a Comment