RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गया: सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक,धार्मिक या राजनीतिक विवादों को जन्म देने वाली न करें पोस्ट: गया पुलिस

RKTV NEWS/गया (बिहार)31 मार्च।गया पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि जिलान्तर्गत 19.04.2024 को लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर गया जिला में आदर्श आचार संहिता लागू है।
गया पुलिस ने गया वासियों से अनुरोध है कि एक जिम्मेदार नागरिक बने एवं किसी भी ग्रुप व सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की धार्मिक अथवा राजनैतिक विवादों को जन्म देती पोस्ट ना करें, न ही इस प्रकार की किसी भी पोस्ट पर अपने कॉमेंट करें,ना ही ऐसे पोस्ट को शेयर करें।
गया पुलिस की सोशल मीडिया टीम 24×7 सभी सोशल मीडिया साइट पर नजर बनाए रखी है। सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने पर आई०टी० एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अतः आदर्श आचार संहिता के सभी नियमों का पालन करें।
विज्ञप्ति में बताया गया है की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए नजदीकी थाना से सम्पर्क करें या वरीय पुलिस अधीक्षक , गया के दूरभाष नंबर :-06312225902 पर संपर्क करें।

Related posts

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं टूस फेशियल कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

चतरा : विज्ञान प्रदर्शनी-सह-पुस्तक मेला का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 350 करोड़ रु० की लागत से 80 एकड़ भूमि पर बननेवाले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के कार्यों का भूमि पूजन किया।

rktvnews

सुशील मोदी के निधन पर तेजस्वी यादव ने किया शोक व्यक्त।

rktvnews

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर गोष्टि का आयोजन।

rktvnews

दुमका:धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दुमका लैम्प्स का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment