RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:कला-संस्कृति रंग में सरोबार सेंट्रल पार्क,राजस्थान दिवस पर जिले में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान) 31 मार्च। राजस्थान दिवस की खुशनुमा शाम जिलेवासियों के लिए यादगार बनी। सेंट्रल पार्क में जहां कला और संस्कृति के रंगों में दर्शक सरोबार हुए, वहीं उन्होंने अपने लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 19 अप्रैल, 2024 को मतदान करने का संकल्प भी लिया।
पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सजी सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के विभिन्न अंचलों के कलाकारों ने प्रस्तुतियों से हमारी समृद्ध संस्कृति, परम्परा और गौरव से रूबरू कराया। साथ ही, वर्तमान और भविष्य को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के महापर्व में मतदान कर अहम जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

मतदाता संदेश और पोस्टकार्ड का विमोचन।

जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ काना राम, आईएएस प्रीतम कुमार, सीईओ ज़िला परिषद् सुश्री सुनीता चौधरी ने ई-बुलेटिन ‘‘मतदाता संदेश‘‘ का विमोचन किया गया। मतदाता संदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिले की स्वीप गतिविधियों, भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों को प्रकाशित/प्रसारित किया जाएगा।
साथ ही, कार्यक्रम में नव मतदाताओं को स्थानीय भाषा में भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड का विमोचन भी किया गया। मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। इससे पूर्व पार्क के मुख्य द्वार पर रावला मंडी से शोयपत जूलिया समूह द्वारा दर्शकों का बैगपाइपर और ढोल बांकिया वादन से स्वागत हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के लिए केंद्रों पर सुविधाओं और सभी आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की।

पंजाबी और देशभक्ति गीतों से शाम सुरमय।

राजस्थान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पदमपुर से गगनदीप ग्रुप के पंजाबी कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई। उन्होंने गीत और भांगड़ा नृत्य के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर संस्कृति से रूबरू कराया।
नोहर से रूखसाना खान ने “सत्यम शिवम सुंदरम” और “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत सुनाकर माहौल को देशभक्ति रंग में रंगा। सिर पर चरी में प्रज्वलित अग्नि के साथ किशनगढ़ से राधा देवी ग्रुप द्वारा चरी नृत्य “ओ म्हानै ला दीजो सा बाजूदार बंगड़ी” और “ओ म्हारी” घूमर निखराली” नृत्य प्रस्तुति देकर समा बांधा। साथ ही, भपंग और बीन वाद्य यंत्र के जरिए कलाकारों ने गोगा जी की स्तुति की।
अंत में सभी कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

19 अप्रैल को देश में महापर्व, मतदान करें

गिरिराज समूह द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर लघु नाटिका का मंचन किया। इसमें उन्होंने नव मतदाताओं, ग्रामीणों, युवाओं से संवाद करते हुए मतदान की अपील भी की। नाटिका में बताया कि सब काम छोड़कर 19 अप्रैल को मतदान अवश्य करना है।
इस अवसर पर आईएएस प्रीतम कुमार, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सुनीता चौधरी, उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील छाबड़ा,सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार सामरिया, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजपाल, बीकानेर संभाग के पर्यटन अधिकारी पवन कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित ।

rktvnews

डॉ संजय सिंह को राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया “क्षत्रिय रत्न अवार्ड- 2023”

rktvnews

फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने बेंगलुरु में फार्मा-मेडटेक सेक्टर (पीआरआईपी) योजना में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने पर उद्योग संवाद की मेजबानी की।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड मे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन सम्पन्न! हजारों की संख्या में व्यवसाई हुए शामिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय प्यारेलाल जी खंडेलवाल की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment