RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अपराधियों पर भारी पड़े रहे भोजपुर पुलिस के एक घण्टे🤪

गिरफ्तार अपराधियों संग भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 30 मार्च। अपराधियों पर भोजपुर पुलिस के एक घण्टे काफी भारी पड़े। भोजपुर पुलिस ने लूट और छिनतई की घटना का एक घंटे के अंदर ही उद्भेदन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इस एक घंटे की कड़ी में भोजपुर पुलिस के चांदी थाना ने शुक्रवार को चांदी थाना अंतर्गत बहियारा गांव के पास संदेश थाना के पिंजरोई निवासी संजय कुमार पाल से हथियार का बल दिखा कर मोटर साइकिल और नगद की लूट की घटना पर चांदी थाना अध्यक्ष द्वारा टीम का गठन कर उक्त घटना में संलिप्त 2 अपराधियों पुतुल कुमार और अजीत कुमार को बिशुनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया और इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।वही दूसरी घटना में नवादा थाना ने आज एक घण्टे में नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोड़ के पास से बड़हरा थाना के रामशहर निवासी आशीष कुमार से अपाचे मोटर साईकिल सवार तीन लोगो द्वारा मोबाइल छीनने की उनके भाई अमित सिंह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नवादा थाना अध्यक्ष ने एक टीम का गठन कर मोबाइल की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तार हेतु मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला से एक अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर एक मोटर साईकिल और मोबाइल को बरामद किया है और मामला दर्ज किया।शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Related posts

बिहार: सारण:सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:हत्या कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

rktvnews

छत्तीसगढ:जनविरोधी पूंजीवादी राजनीति के खिलाफ वैकल्पिक वामपंथी राजनीति को स्थापित करेगी माकपा : डॉ. डोम

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

आरा में ऐतिहासिक महाआरती का आयोजन संपन्न।सैकड़ों रामभक्त बने गवाह।

rktvnews

बागपत:दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment