RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

शहर का हाशिया !..: सुधीर सुमन

कवि-आलोचक सुधीर सुमन

शहर का हाशिया !

निरंतर ऊँचे होते मकान
चकाचौंध वाले बढ़ते दूकान
शहर की चमक बढ़ा रहे
टूट-फूट गई हैं सड़कें
जैसे किसी मेहनतकश के तलवों में
हो गहरी फटी रेखाओं का जाल।
शहर असमय बूढ़ाई औरत है
जिस पर मेकअप थोप थोप
गढ़ा जा रहा जवानी का भ्रम
रिक्शा वाला अक्सर
उतार लेता है रिक्शा
मुख्य सड़क की बगल
और सरपट भागता है गंतव्य की ओर।
पैरों के दबाव से चिकने मिट्टी के फुटपाथ पर
तेज चलता है रिक्शा
हाशिया हथिया लेता है इस तरह
मुख्य मार्ग का श्रेय
एक दिन ऐसा भी होगा
मुख्य सड़क दम तोड़ देगी
और फुटपाथ बन जाएगा अंतिम विकल्प

Related posts

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

फिर शुरू हुआ टमाटर बिक्री केंद्र ₹70

rktvnews

अटल नवाचार मिशन और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘छात्र उद्यमशीलता कार्यक्रम- सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स’ के समापन समारोह में युवा नवप्रवर्तनकर्ताओं ने अपनी चमक बिखेरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने हुकुमचंद मिल इंदौर के मजदूरों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:डीएम लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान अभियान की शुरुआत।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में अत्याधुनिक डीपीएसयू भवन का उद्घाटन किया और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment