RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में निकाली गणगौर की सवारी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 28 मार्च । राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस प्रांगण में राजस्थान की पारंपरिक गणगौर की सवारी निकालकर पूजा की गई। नई दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख संस्था राजस्थान मित्र मंडल द्वारा निकाली गई । सवारी में राजस्थानी वेशभूषा में महिलाओं ने भाग लिया।
राजस्थान मित्र मंडल द्वारा इस अवसर पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न आयु की प्रतिभागियों ने भाग लिया।

गुरूवार को राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन।

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा गुरूवार को बीकानेर हाउस परिसर स्थित चांदनी बाग में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के पारंपरिक नृत्य यथा चरी नृत्य, भवई नृत्य, घूमर नृत्य, चंग ढप नृत्य, रिम भवई नृत्य और कालबेलिया नृत्य सहित भपंग वादन और खड़ताल वादन एवं गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
लगभग 2 घंटे चलने वाली इस सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से की जाएगी। इस संध्या का आयोजन सांय 6 बजे से प्रारंभ होगा।

Related posts

बक्सर:नव ज्योति उच्च विद्यालय कुकुढा इटाढी में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

अभ्यास कोप इंडिया-2023 का कलाईकुंडा के वायु सेना स्टेशन में समापन।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पर्यटकों का स्वागत।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment