RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

ग्वालियर:कलेक्टर रुचिका चौहान ने माधव अंधाश्रम का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा –निर्देश।

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 28 मार्च।कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार की देर शाम माधव अंधाश्रम पहुँचकर निरीक्षण किया और शिक्षाकों व विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने अंधाश्रम में रहने वाले बच्चों के लिये सभी व्यवस्थायें बेहतर से बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट रखकर बच्चों को संगीत की शिक्षा देने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने माधव अंधाश्रम के प्राचार्य से भी चर्चा की और आश्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों से कहा है कि आश्रम में ओपन जिम भी रखी जाए, ताकि बच्चे शारीरिक व्यायाम भी कर सकें। इसके साथ ही आश्रम के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने बच्चों को उपलब्ध कराने वाले भोजन के संबंध में भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि पूर्ण गुणवत्ता के साथ बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही आश्रम में जो छोटे-मोटे मरम्मत के कार्य हैं उसके लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Related posts

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जदयू ने निकाली साइकिल रैली, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को ले मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सिविल सेवा में चयनित प्रतिभागियों के अभिनन्दन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में भूमि अधिग्रहण शुरू होगा!पटना से दिल्ली जाने में 3 घंटे का समय लगेगा।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कार और संस्कृति से प्रेरित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें : उप मुख्यमंत्री बैरवा

rktvnews

Leave a Comment