RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 27 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च, 2024 से प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 26 मार्च तक 1 करोड़ 58 लाख 76 हजार 450 रूपये नगद राशि सहित 31 करोड़ 92 लाख 54 हजार 401 रूपये मूल्य की सामग्रियाँ जब्त की गयी हैं। इस दौरान 6 लाख 58 हजार 157 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, इसका मूल्य 10 करोड़ 56 लाख 21 हजार 800 रूपये है।
इसी तरह 4 करोड़ 53 लाख 33 हजार 8 रूपये मूल्य के 8 हजार 696 किलोग्राम ड्रग्स और 3 करोड़ 32 लाख 52 हजार 934 रूपये मूल्य की 152 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ जब्त की गई हैं। साथ ही 11 करोड़ 91 लाख 70 हजार 209 रूपये मूल्य की अन्य सामग्रियाँ (रेडीमेड, गारमेंटस् आदि) जब्त की गई हैं।

Related posts

मोतीहारी:प्रखंड स्तरीय बाल दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 अप्रैल 26

rktvnews

भोजपुर: आरा के रमना शिव मन्दिर प्रांगण में सामूहिक महारुद्राभिषेक पहली बार आयोजित।

rktvnews

पश्चिम बंगाल के 217 बीएलओ के साथ-साथ 2 डीईओ, 12 ईआरओ का प्रशिक्षण IIIDEM में शुरू हुआ।

rktvnews

चतरा: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment