RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:बालाघाट लोकसभा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

पहले चरण में प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को होगा मतदान।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)27 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि पहले चरण में प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बालाघाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक और बाकी जगहों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
श्री राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा), क्रमांक-13 जबलपुर, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) तथा क्रमांक-15 बालाघाट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 112- वारासिवनी, 113- कटंगी, 114- बरघाट, 115- सिवनी और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 16-छिन्दवाड़ा में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी। जबकि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट के ही अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-108 बैहर, 109- लांजी और 110-परसवाड़ा में मतदाता सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

Related posts

बागपत:एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करे नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत आपसे: जिलाधिकारी

rktvnews

महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र में 207 सेक्टर पदाधिकारियों के हाथ में होगी कमान: डीएम

rktvnews

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हेमकुंड साहिब के कपाट।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलैंडर का लोकार्पण किया।

rktvnews

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रातभर चला सफाई अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment