RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

राऊ विधानसभा क्षेत्र के चोइथराम चौराहा से 56 लाख रूपये की नगदी जप्त।

RKTVNEWS/इन्दौर(मध्यप्रदेश)27 मार्च। इंदौर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों तथा प्रतिबंधात्मक आदेशों का भी कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हाल ही में विधानसभा क्षेत्र राऊ के चोइथराम चौराहा पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 56 लाख रूपये की नगदी जप्त की गई। यह कार्यवाही विधानसभा राऊ इंदौर क्षेत्र के अंतर्गत एफएसटी प्रभारी ठाकुर सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी विनोद राठौड़, एसीपी आलोक शर्मा, डीसीपी रुबीना मिजवानी एवं थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के संयोजन में हुई। बताया गया कि वाहन क्रमांक MP09-ZS-9594 ड्राइवर मुकेश पिता हरी प्रसाद एवं उनके साथ गाड़ी में सवार एक व्यक्ति रमेश चंद्र पिता हरदास से उक्त राशि जप्त की गई। जप्त रुपये का वाहन चालक के पास कोई हिसाब नही था और ना ही उनके द्वारा कोई संतोष जनक जबाब दिया गया। जब्त राशि जिला कोषालय में जमा की गई है। जांच इनकम टैक्स विभाग को सौपी गई है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा जांच के लिए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।

Related posts

प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपाध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के मद्देनजर सदर अनुमंडल परिसर में निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

शास्त्रीय संगीत के सुरों से शिव का हुआ अभिषेक।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले आरा मुफ्फसिल प्रखंड का 11वां प्रखंड सम्मेलन लक्ष्मणपुर में संपन्न!विजय ओझा पुन:प्रखंड सचिव चुने गए!

rktvnews

पटना:माले ने जारी किया परिवर्तन संकल्प पत्र।

rktvnews

बेलगाम है उत्तर प्रदेश सरकार- प्रदीप मिश्रा

rktvnews

Leave a Comment