RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

उज्जैन कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)25 मार्च।श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सुबह हुई आगजनी में घायल पुजारी व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी हैं।
कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बताया है कि स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

उज्जैन कलेक्टर ने 3 दिन में जाँच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने मंदिर में हुई आगजनी की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

भोजपुर:वीकेएसयू आरा के एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक में विकास की रणनीति व कई एजेंडे पर लगी मुहर।

rktvnews

पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य करार।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन अंतर्गत जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा! पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में होगी सम्मानजनक वृद्धि : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

खैरागढ़:चक्रधर समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सितार वादन की मधुर प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

Leave a Comment