RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 मार्च।टेंड्रेलथांग, थिम्पू में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के राजा द्वारा भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी पहले विदेशी नेता हैं जिन्हें ये प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।
भूटान के राजा ने दिसंबर 2021 में ताशीछोडजोंग, थिम्पू में आयोजित भूटान के 114वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान ये पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। ये पुरस्कार भारत-भूटान की मित्रता को सुदृढ़ करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान और उनके जन केंद्रित नेतृत्व को मान्यता देता है। इसके प्रशस्ति पत्र में उल्लेख है कि ये पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उभार का सम्मान करता है और भारत के साथ भूटान के विशेष बंधन को सेलिब्रेट करता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को परिवर्तन के पथ पर अग्रसर किया है और भारत का नैतिक आधिपत्य और वैश्विक कद बढ़ा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पुरस्कार भारत के 1.4 अरब लोगों को दिया गया सम्मान है और दोनों देशों के विशेष और अद्वितीय संबंधों का प्रमाण है।
पूर्व में स्थापित रैंकिंग और परंपरा के अनुसार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो को लाइफटाइम अचीवमेंट के एक अलंकरण के तौर पर स्थापित किया गया था और ये भूटान का सर्वोच्च सम्मान है जो सब सम्मानों, अलंकरणों और पदकों में सर्वोपरि है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:सरकारी जमीन हेर फेर के मामले में तत्कालीन प्रतापपुर अंचल अधिकारी पर गिरी गाज।

rktvnews

सबसे अच्छी बात और सबसे बुरी बात।

rktvnews

14 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

देशभर मे सीएए लागु होने पर भाजपा भोजपुर मे खुशी की लहर।

rktvnews

भोजपुर:सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment