RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी,जगदीशपुर थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

प्रेस वार्ता करते गिरफ्तार अभियुक्त संग जगदीशपुर डीएसपी राजीव चन्द्र सिंह।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 22 मार्च। भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया।विदित हो की जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हलखोरी टोला निवासी मृतक भगेलू यादव की पत्नी कमला देवी द्वारा 9 मार्च को जगदीशपुर थाने में एक लिखित आवेदन देते हुए लिखा गया था की कमला देवी और उनके मृतक पति भगेलू यादव खेत में काम कर रहे थे।उसी क्रम में खेत में कुछ व्यक्ति आकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे जिसके बीच बचाव कर रहे उनके पति भगेलू यादव को उक्त व्यकियों द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिनका इलाज के क्रम में 13 मार्च को पटना मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में जगदीशपुर थाना कांड सं0-77/24 दिनांक-09.03.2024,धारा-147/149/341/323/325/307/379/504/506/34 भा0द0विo परिवर्तित धारा-302 भा0द0वि0 दर्ज की गई तथा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश में राजीव चन्द्र सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जगदीशपुर थाना, पु०अ0नि० नेसार खॉ एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विषेश टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त मुंशी टोला के मदन सिंह को आज करीब 11.30 बजे पूर्वाहन में नया टोला जगदीशपुर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही बताया गया की शेष अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु सघन रेड/छापामारी की जा रहीं है।

Related posts

राज्य के तीन जिलों में वज्रपात में हुई मौतों से मुख्यमंत्री मर्माहत! शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परजिनों को 4 लाख अनुग्रह राशि प्रदान करने हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम-देश कार्यक्रम सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राजस्थान:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अतिक्रमण हटाने के बाद भाजपा के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमला।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

rktvnews

बिहार सरस मेला: 23 करोड़ के करीब पहुंचा महिला उद्यमियों का व्यवसाय।

rktvnews

Leave a Comment