RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

जिला की 6 मंडियों में होगी रबी फसल की सरकारी खरीद।

सरसों की 26 मार्च व गेहूं तथा चने की 1 अप्रैल से होगी खरीद।

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़)22 मार्च। रबी सीजन की फसल की खरीद को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों की अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने खरीद कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डीसी ने बताया कि इस बार जिला की 6 मंडियों में रबी सीजन की सरकारी खरीद की जाएगी। इनमें अटेली, कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली, नारनौल तथा नांगल चौधरी की अनाज मंडियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है तथा जिनकी वेरिफिकेशन सही पाई गई है उनकी फसल सरकारी रेट पर खरीदी जाएगी।
गेहूं व चना फसल की सरकारी खरीद एक अप्रैल तथा सरसों की सरकारी खरीद 26 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए रखा गया है जबकि सरसों के लिए 5650 एमएसपी निश्चित है। इसी प्रकार चना फसल के लिए 5440 न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना रहे। इसके अलावा मंडियों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी आज ही सभी मंडियों का बारीकी से निरीक्षण करें। किसानों के लिए बिजली-पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।
डीसी ने बताया कि इस बार जिला महेंद्रगढ़ में 2.5 लाख एकड़ में सरसों की बिजाई हुई है। जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा-ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया था उन किसानों की फसल सरकारी रेट पर खरीदी जाएगी। हालांकि इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की जमीन की पहले वेरिफिकेशन की जा रही है। अगर वेरिफिकेशन में संबंधित का दावा सही मिलता है तो उस किसान की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह 6 बजे से ही किसानों को टोकन देना शुरू किया जाए।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत कुमार तथा डीएफएससी कुशलपाल बूरा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए सेना के वाहन दुर्घटना में घायल सैनिक को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:प्रो.राजीव कुमार इतिहास संकलन समिति, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

37वीं नेशनल गेम्स में शशि सिंह का एथलेटिक्स में सिल्वर से आगाज़।

rktvnews

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पद पर पुनः मनोनित होने पर महासचिव मनोज कुमार सिंह ने जाहिर की प्रसन्नता!प्रकट किया आभार।

rktvnews

15 अगस्त आजादी के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में झंण्डोंतोलन किया गया!मोदी सरकार देश में लोकतंत्र, संविधान व संप्रभुता को खत्म करना चाहती है-माले

rktvnews

Leave a Comment