RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली22 मार्च ।नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) ने 21 मार्च, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय “वन और नवाचार: एक बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान” है। इस आयोजन का उद्देश्य आगंतुकों के बीच पौधों और हमारे जीवन में उनके महत्व के बारे में जागरूकता जगाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के शिक्षा केंद्र में डूडल कला गतिविधि के साथ किया गया। इस अवसर पर उद्यान में उपस्थित आगंतुकों को गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात मिशन-लाइफ पर एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों को पूर्ण करने के बाद, आगंतुकों के लिए हाल ही में पुनर्जीवित जल निकाय के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और इस स्थल पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के कर्मचारियों ने पौधा रोपण किया।
वनों का स्थायी प्रबंधन और उनके संसाधनों का उपयोग जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की समृद्धि एवं कल्याण में योगदान देने के लिए महत्वपूर्ण है। यह हम सभी पर निर्भर करता है कि नवीन तकनीकों के उपयोग से इन बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा हम किस प्रकार से करते हैं।

Related posts

लखीसराय:सतत जीविकोपार्जन योजना और ग्रामीण बिहार में रोजगार सृजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:कमजोर आय वर्ग के 12,554 नवीन आवासों की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिली स्वीकृति।

rktvnews

जयपुर:होली के उपलक्ष्य में पुरजन विहार में आयोजित हुआ पलाश उत्सव।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं क्लस्टर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

राज्यपाल, त्रिपुरा इंद्रसेन रेड्डी नल्लू तथा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ दिव्य कला मेला, त्रिपुरा का समापन।

rktvnews

Leave a Comment