RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

चतरा कॉलेज चतरा में लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु ईवीएम संचालन से संबंधित कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड) 20 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु बुधवार को चतरा कॉलेज चतरा में कुल 11 प्रखण्ड के पी, पी-1, पी-2, पी-3 पोलिंग कर्मियों का ईवीएम संचालन से संबंधित प्रशिक्षण कुल दो पाली में दिया गया। प्रथम पाली में चतरा, हंटरगंज, प्रतापपुर, पत्थलगडा कुल चार प्रखण्डों के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं द्वितीय पाली में कुन्दा, लावालौंग, सिमरिया, कान्हाचट्टी, मयूरहंड तथा ईटखोरी प्रखण्डों से आए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
बताते चले कि दिनांक 21.03.2024 दिन गुरूवार को टण्डवा प्रखण्ड का ही प्रथम एवं द्वितीय पाली में सीसीएल, एनटीपीस एवं अन्य कर्मियों को पी, पी-1, पी-2, पी-3 का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण प्रथम पाली 10ः00 से 01ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 02ः00 से 05ः00 बजे तक चतरा कॉलेज चतरा में आयोजित कर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह द्वारा लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 28 फ़रवरी 25

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

नारनौल:मेडिकल कॉलेज, कोरियावास के नामकरण का विरोध अनुचित,निंदनीय है महर्षि च्यवन का अपमान : डॉ. ‘मानव’

rktvnews

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

rktvnews

संपूर्ण राजस्थान भ्रमण पर प्रबुद्ध लेखक सुरेश पटवा की शोधपूर्ण किताब “शौर्य भूमि की सैर” लोकार्पित हुई।

rktvnews

सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक!मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment