RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:अवैध शराब कारोबारियों पर आफत,होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देजर मद्यनिषेध विभाग ड्रोन से रख रहा पैनी नजर।

अवैध शराब कारोबारों की खैर नहीं, मद्यनिषेध विभाग पूरी तरह अलर्ट।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार) 20 मार्च।सचिव, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार उपायुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा दीनबन्धु के पर्यवेक्षण में एवं सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मद्यनिषेध विभाग ड्रोन के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माता, भंडारणकर्त्ता, कारोबारियों पर नजर रखी हुई है।
इसी कड़ी में मद्यनिषेध विभाग द्वारा मनोरथा, बरछीया, कल्याणपुर, रमसल्ला, अम्माडीह एवं अन्य क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से छापामारी कर अवैध जावा-गुड़ का पास/अद्धनिर्मित शराब करीब 62,875 किलो तथा 138 लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर जप्त/विनष्ट किया गया।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा द्वारा बताया गया की होली पर्व एवं लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर मद्यनिषेध विभाग पूरी तरह तैयार है, जिले के किसी भी शराब निर्माता, कारोबारियों को बख्शा नही जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की गहन जाँच की जा रही है।

Related posts

भोपाल:वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्‍वयन समन्‍वय से करें: राज्यपाल

rktvnews

अग्नि प्राइम’ बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा तट से डीआरडीओ ने किया सफल उड़ान परीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जारूकता को लेकर जीविका दीदियों, आई.सी.डी.एस एवं स्वीप दूतों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

उपायुक्त विकास कार्यों में अभिरुचि नही दिखाने वाले पदाधिकारी और संवेदको के प्रति हुए सख्त 72 घंटे के अंदर संवेदक कार्य प्रारंभ करें अन्यथा अग्रधन जब्त कर काली सूची में डाला जाएगा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

छत्तीसगढ: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:खेत जोतने को लेकर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment