RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)19 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर के द्वारा बताया गया कि बेंच, डेस्क इत्यादि हेतु कुल स्वीकृत राशि 989.3 लाख रुपए है, जिसमें से कुल 105.35 लाख रुपए की निकासी की गई है। जो बिहार राज्य अंतर्गत सभी जिले में से सबसे कम है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर मद में सीएफएमएस के माध्यम से प्राप्त 9.16 करोड़ राशि के आलोक में 2.03 करोड़ रुपए की निकासी तथा बैंक के माध्यम से प्राप्त 3.86 करोड़ राशि के आलोक में 0.80 करोड़ रुपए की निकासी की गई है।
अपर समाहर्ता, बक्सर द्वारा बताया गया कि लोक सेवा शिकायत मामलों में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत कर्मियों के सेवांत लाभ से संबंधित अधिक मामले प्राप्त हो रहे हैं। जिसमे अपीलार्थी द्वारा यह बताया जा रहा है कि शिक्षा कार्यालय में कर्मियों द्वारा अनावश्यक रूप से विलंब किया जा रहा है जो संदेहास्पद प्रतीत होता है। इससे प्रशासन की छवि धूमिल होती है।
जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों की जर्जर स्थिति, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति, सभी वर्ग में विषयवार शिक्षक की उपलब्धता की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है परंतु अब तक प्राप्त आवंटन का नियमानुसार व्यय नहीं किया गया है, जो अत्यंत ही खेदजनक है।
जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त सभी मामले को अत्यंत गंभीर बताया गया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से कारण पृच्छा की मांग की गई।
साथ ही यह निर्देश दिया गया कि विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों में सभी मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ प्रत्येक शनिवार को अपराह्न 02:00 बजे से शिक्षा विभाग में जनता दरबार का आयोजन करेंगे जिससे सभी परिवादियों के शिकायत का निराकरण ससमय हो सके।
साथ ही प्रत्येक माह में लोक सेवा शिकायत मामले के सभी सभी मामलों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Related posts

जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण के संयुक्त नेतृत्व में देर रात्रि से सुबह तक अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में सघन कार्रवाई।

rktvnews

नव वर्ष एक संकल्प

rktvnews

भोजपुर:बरामद भारी मात्रा में शराब विनष्ट।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय महिला आयोग की आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत छपरा में महिला जनसुनवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

दुमका:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षाात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment