RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर के बीच समझौता ज्ञापन।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 19 मार्च।भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आज नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता प्रौद्योगिकी विकास, नवोन्मेषी समाधान और संयुक्त तौर पर अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (डाकयार्ड और रिफिट) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के श्रीनिवास और आईआईटी खड़गपुर में (अनुसंधान एवं विकास) डीन प्रोफेसर (सुश्री) रिंतु बनर्जी ने आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. वीरेन्द्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस रणनीतिक सहयोग के तहत भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर की टीमें संयुक्त अनुसंधान एवं विकास पहलों पर ध्यान केन्द्रित करेंगी। इस समझौता ज्ञापन के लिए समन्वय का काम आईएनएस शिवाजी, लोनावाला द्वारा किया जायेगा।
दोनों के बीच यह जुड़ाव नवाचार एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अनुकूल परिवेश को बढ़ावा देते हुए शिक्षा क्षेत्र और सेना के बीच एक सांकेतिक संबंध स्थापित होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

नारनौल:चुनावी कार्यों के लिए डीसी मोनिका गुप्ता ने नियुक्त किए नोडल ऑफिसर।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का आयोजन।

rktvnews

पृथ्वी और प्रकृति का संदेश!

rktvnews

भोपाल:सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment