RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:पंपों पर पेट्रोल 2 हजार लीटर एवं डीजल 3 हजार लीटर रिजर्व स्टॉक रखा जाना अनिवार्य।

RKTVNEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)18 मार्च।लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कार्य के संचालन एवं सुव्यस्थित रूप से संपन्न करवाने हेतु जिले में पेट्रोल/डीजल की पर्याप्त उपलब्धता तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि चुनाव प्रकिया पूर्ण होने तक इंदौर जिले के समस्त पेट्रोल/डीजल पम्प संचालकों अपने पम्प पर डेड स्टॉक को छोडकर वितरण योग्य पेट्रोल 2 हजार लीटर एवं डीजल 3 हजार लीटर रिजर्व स्टॉक रखा जाना सुनिश्चित करेंगे।
रिजर्व स्टॉक से पेट्रोल/डीजल का प्रदाय जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी/संबंधित अनुविभागीय अधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के लिखित आदेश पर किया जा सकेगा। पम्प संचालकों द्वारा इस संबंध में लापरवाही बरतने पर तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

भोजपुर : हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

माखाबुचा समारोह का आयोजन सनमलुआंग मंडप में किया गया जहां भारत से लाए गए पवित्र अवशेष रखे गए हैं।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप की बरामद।

rktvnews

बागपत:घर घर पहुचाई जाएंगी मतदाता मार्गदर्शिका एवं मतदाता पर्ची,बीएलओ ने जिलाधिकारी को मतदाता पर्ची व मतदाता मार्गदर्शिका देकर की अभियान की शुरुआत।

rktvnews

इस जनवरी, अतुल कुमार की प्रशंसित संगीतमय कृति ‘पिया बहरूपिया’ लेकर आ रही है उमंग के कई रंग।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

Leave a Comment