RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 18 मार्च।भारत और अमरीका के बीच स्थापित भागीदारी के अनुरूप, दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्‍य अभ्यास, ‘टाइगर ट्राइंफ़–24’, 18 से 31 मार्च 24 तक पूर्वी समुद्र तट पर निर्धारित है। भारतीय नौसेना अभिन्न हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट के साथ जहाज, भारतीय नौसेना के विमान, भारतीय थलसेना के जवान और वाहन त‍था भारतीय वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टर के साथ-साथ रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) इस सैन्‍य अभ्यास में भाग लेंगे। अमरीका का प्रतिनिधित्व अमरिकी नौसेना के जहाजों द्वारा किया जाएगा, जिसमें अमरीकी मरीन कोर और अमरीकी थल सेना के सैनिक शामिल होंगे। सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ – 24’ का उद्देश्य एचएडीआर अभियानों के संचालन के लिए अंत:पारस्‍परिकता विकसित करना और दोनों देशों की सेनाओं के बीच तेजी से और सुचारू समन्वय को सक्षम करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) में सुधार लाना है।
इस सैन्‍य अभ्‍यास का ‘हार्बर चरण’ 18 से 25 मार्च 24 तक निर्धारित है। दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मी प्रशिक्षण दौरों, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल आयोजनों और समाज के आम लोगों से बातचीत में भाग लेंगे। हार्बर चरण के पूरा होने पर भाग लेने वाले सैन्‍यकर्मी जहाजों के साथ ‘टाइगर ट्राइंफ – 24’ सैन्‍य अभ्यास के समुद्री चरण के लिए रवाना होंगे और बनाई गई स्थितियों के अनुसार समुद्री, उभयचर तथा एचएडीआर अभियानों के कामों को करेंगे।

Related posts

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ.अर्चना सिंह और डॉ.कुमार द्विजेंद्र को मिला सम्मान।

rktvnews

गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित “अबुआ आवास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार साहित्य मंडल, आरा द्वारा आयोजित “संवेदना के स्वर : शब्दों का समागम” साहित्यिक गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment