RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:बिजली-खंभे के पास या बिजली लाइनों के नीचे होलिका दहन न करें।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 18 मार्च।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा आम नागरिकों से सुरक्षित होलिका दहन के लिये अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर या फिर बिजली की ऐसी लाइनें जिसमें विद्युत प्रवाहित होती है, उनके नीचे होलिका दहन न करें। लाइनों के नीचे होलिका दहन से दुर्घटना की संभावना सदैव बनी रहती है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं से अपील की है कि होलिका का आयोजन और होलिका दहन बिजली लाइनों से कुछ हटकर अन्य स्थान पर ही करें। आग की लपटों से एल्यूमिनियम तारों एवं बिजली केबल के गलने, जलने और टूटने की संभावना सदैव रहती है। इनके टूटने या गिरने से कोई भी बड़ी अप्रत्याशित घटना घट सकती है। कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं एवं नागरिक बंधुओं से अपील है कि होलिका दहन बिजली की चालू लाइनों, उपकरणों से दूर करें और प्रसन्नता से त्यौहार मनाये।

Related posts

“मैनेजमेंट के मखमली पर्दे के पीछे दम तोड़ती पत्रकारिता”।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद! आरोपी फरार।

rktvnews

असामान्य बारिश का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई:आनंद

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के नंदुरबार में किसान ज्ञान संवर्धन केन्द्र और महिला प्रौद्योगिकी पार्क का उद्धाटन किया।

rktvnews

भारत@79: अटूट शक्ति की ओर।

rktvnews

भारत और सिंगापुर जीवन पर्यंत शिक्षण, भविष्य के लिए कार्यबल के निर्माण, ज्ञान और कौशल विकास को रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बनाने के लिए अवसर मुहैया कराने पर सहमत।

rktvnews

Leave a Comment