RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:लघु सचिवालय में इलेक्शन कंट्रोल रूम स्थापित,सख्ती के साथ लागू की जाएगी आदर्श चुनाव आचार संहिता : मोनिका गुप्ता

डीसी मोनिका गुप्ता

01282-256960 नंबर पर फोन कर सकते हैं नागरिक।

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़)18 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। आगर जिला में कहीं भी आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन करने की सूचना मिलती है तो नागरिक जिला महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 103 पर इलेक्शन कंट्रोल रूम में फोन कर सकता है। इसके लिए 01282-256960 नंबर जारी किया गया है।
यह जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि यह नंबर 24X7 कार्य करेगा। इस पर लगातार अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी।
उन्होंने बताया कि जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालन करवाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिला में फ्लाइंग स्क्वायड टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा वीडियो वीविंग टीम कार्य करेंगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
डीसी ने बताया कि इलेक्शन कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01282-256960 पर काल आते ही वहां पर बैठे हुए अधिकारी संबंधित लोकेशन पर मौजूद टीम को तुरंत जानकारी देंगी। इसके लिए बाकायदा रजिस्टर में पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इसके बाद संबंधित टीम तुरंत प्रभाव से अपनी कार्रवाई को अंजाम देगी।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन 24 घंटे पूरी मुस्तैदी के साथ चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेगी।

Related posts

चतरा:कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही,लाखों रूपये की अवैध शराब की गई जप्त।

rktvnews

यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 एक एक्शन ड्रामा है, जो 12 नवंबर 23 को होगी रिलीज।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने नव वर्ष के आगमन की दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं,एहतियात की अपील की।

rktvnews

गढ़वा:हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

बिहार में लॉन्च होगी ‘गंगा प्रहरी आपदा मित्र योजना’ : डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए बड़ा कदम।

rktvnews

Leave a Comment