RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और भयमुक्त होगा चुनाव:निर्वाचन सह जिलापदाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च। शनिवार को समाहरणालय भोजपुर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया कर्मियों को चुनाव की पूरी जानकारी दी गई। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाचित निर्वाचन पदाधिकारी जिला पदाधिकारी राज कुमार ने उपस्थित तमाम मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए बताया की लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन 195 अगिआंव (अनुसूचित जाति) विधानसभा का चुनाव एक साथ होंगे। इन्होंने बताया कि भोजपुर जिला में सातवें चरण का मतदान है।
अधिसूचना जारी की तिथि 7.5.24, नामांकन तिथि 14.5 .24, जांच 15.5.24 ,वापसी तिथि 17.5.24 ,मतदान की तिथि 1.6.24,मतगणना 4.6.24 निर्वाचन प्रक्रिया पूरी किये जाने की तिथि 6.6.24 है।
जिलाधिकारी ने सातों विधानसभा में पुरुष महिला कुल मतदाताओं की पूर्ण विवरणी पेश की जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 2158232 ,पुरुष मतदाता 1147015 महिला मतदाता1011184 तृतीय लिंग 33 सेवा मतदाता17895 युवा मतदाता 23635 उम्र( 18 -19) है।
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 144 लागू कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता के आधार पर चुनाव होगा। चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में होगा इसके लिए प्रशासन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। 66 कंपनी की फोर्स की मांग की गई है। धनबल बाहुबली और समान वितरण तथा हर प्रकार से सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर भी पूर्णतः निगरानी रखी जाएगी। किसी भी पार्टी के उम्मीदवार के प्रति तटस्थ रहकर कार्य करना होगा। मतदान का समय इस जिला में सामान्यतः वही रहेगा कोई परिवर्तन नहीं किया गया है ।ना कोई अभी अति संवेदनशील बुथो की घोषणा की गई है ।यह सब जांच के बाद होगा। जिला में सबसे अंतिम में चुनाव होना है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर सहित तमाम जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: राजस्व कर्मचारी अनूप राम के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

आईएनएस तुशील, पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को सुना।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के आदेश पर पंचायत सचिव निलंबित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment