RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

भोजपुर: 18 मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 मार्च।जिला नियोजनालय, भोजपुर, आरा के द्वारा 18 मार्च (सोमवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनी UKBELECTRONICS PVT LTD. भाग ले रही है। यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी । कैम्पस चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18वर्ष से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। उनकी शैक्षणिक योग्यता 10/12/Dipiom (Electronic& Electronics), से स्नात्तक तक होनी चाहिए। कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह रू०10,275 -12000 रुपये मासिक देगी। इसके अतिरिक्त खाने एवं आने जाने का खर्च कम्पनी द्वारा देय होगा। इस जॉब कैम्प में आपरेटर, हेल्पर, पैकर एवं एसेम्बलर पद के लिए चयन कियाजाएगा। जिसमें पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह जॉब कैम्प जिलानियोजनालय के कार्यालय परिसर यथा सदर ब्लॉक के कैम्पस में आयोजित किया जा रहाहै। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जोअभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नही हो पायें है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टलwww.ncs.gov.in पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। साथ ही जिला नियोजनालय,भोजपुर में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।नियुक्ति की शर्तो के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरीप्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाo 11:00 बजे से अप0 03:00बजे तक संचालित रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगारयुवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर रोजगार प्राप्त करें।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला मुख्यालय पर दांडी मार्च का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:समृद्धि यात्रा को लेकर आयुक्त ने की योजनाओं की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

बिहार:उन्माद, उत्पात और अराजकता के माहौल में किसी का व्यवसाय सुरक्षित नहीं रह सकता: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

उज्जैन: “बोन एंड ज्वॉइंट वीक” के अंतर्गत ओस्टियोपोरोसिस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

एक सीजीआई मंकी, संगीत और जादू: ‘बेटर मैन’ ने आईएफएफआई 2024 में दर्शकों को चौंका दिया

rktvnews

भोपाल के एक दैनिक समाचार पत्र में “नरेला की वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला, एक मतदाता का दो-दो जगह नाम” शीर्षक से प्रकाशित समाचार जांच उपरांत सहीं नहीं पाया गया।

rktvnews

Leave a Comment